यह लेख आपको भारत के प्रमुख बांध व भारत के प्रमुख जलाशयो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहा है। जो कि सामान्य जानकारी व प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए आवश्यक है।

बांध क्या है?
भारत के प्राकृतिक संसाधनो में नदी तंत्र भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नदियों से निकलने बाले जल का उचित उपयोग जैसे पेयजल सिचाई, जलविधुत आदि की जरुरतो को पूरा करने लिए नदियों पर बांध का निर्माण किया जाता है। जिससे नदी के जल अवरुद्ध कर कृत्रिम जलास्य का निर्माण किया जाता है। जिससे बाढ का खतरा कम होता है व जमा किया हुआ जल सिचाई ,जलविधुत, नौकावहन व पेयजल आदि के लिए उपयोग किया जाता है।
भारत में प्रथम बांध:
भारत में सबसे प्राचीन बांध कल्लानाई बांध या ग्रैंड अनिकट बांध है जिसका निर्माण प्रथम शताब्दी में चोल राजवंश के राजा करिकलन द्वारा दक्षिण भारत की कावेरी नदी पर कराया गया था। 329 मी लम्बाई के इस बांध का मुख्य उद्देश्य सिचाई के लिए डेल्टा में पानी को हटाना था।
भारत के शीर्ष 5 महत्वपूर्ण बांध:
1.भाखडा नांगल बांध:
हिमांचल प्रदेश राज्य में स्थित 226 मीटर ऊचे इस बांध का निर्माण सतलज नदी पर कराया गया है। एक और बांध नीचे की ओर है जिसे नांगल बांध कहतेे है इस प्रकार दोनो बांधो को भाखडा-नांगल बांध कहा जाता है। भाखडा-नांगल बांध के जल का लाभ तीन राज्यो- राजस्थान हरियाण व पंजाब को प्राप्त होता है।
नदी | सतलज |
ऊँचाई | 226 मीटर |
लम्बाई | 520 मीटर |
प्रकार | ठोस गुरूत्वाकर्षण |
स्थापित क्षमता | 1325 मेगावाट |
लाभित राज्य | राजस्थान हरियाण व पंजाब |
2.हीराकुंड बांध:
हीराकुंड बांध ओडिशा राज्य में महानदी पर 60 मीटर की ऊचाई पर स्थित है। इस बांध का निर्माण 1957 में कराया गया था।
नदी | महानदी |
ऊँचाई | 60.96 मीटर |
लम्बाई | 25.8 मीटर |
प्रकार | कम्पोजिट बाँध |
स्थापित क्षमता | 307 मेगावाट |
लाभित राज्य | ओडिशा |
3.नागार्जुनसागर बांध:
इस बांध का निर्माण तेलंगाना राज्य के नागार्जुन सागर में कृष्णा नदी पर बनाया गया है। इस बांध की नीव प्रथम प्रधानमंत्र्ाी जवाहर लाल नेहरु ने 1955 में रखी थी।
नदी | कृष्णा नदी |
ऊँचाई | 124 मीटर |
लम्बाई | 1450 मीटर |
प्रकार | चिनाई बाँध |
स्थापित क्षमता | 816 मेगावाट |
लाभित राज्य | तेलंगाना राज्य |
4.सरदार सरोवर बांध:
सरदार सरोवर बांध भारत का तीसरा सबसे बडा बांध है। गुजरात राज्य की नर्मदा नदी पर बने इस बांध की लम्बाई 1210 मीटर व ऊचाई 163 मीटर है। इस परियोजन का उद्देश्य गुजरात व मध्य प्रदेश के इलाको मेें जल व बिजली उपलब्ध कराना है।
नदी | नर्मदा नदी |
ऊँचाई | 163 मीटर |
लम्बाई | 1210 मीटर |
प्रकार | ग्रेविटी बाँध |
स्थापित क्षमता | 1450 मेगावाट |
लाभित राज्य | गुजरात |
5. टिहरी बांध:
उत्तराखण्ड के टिहरी ग्राम मे भागीरथी नदी पर स्थित यह बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध है और यह 260 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। टिहरी बांध एशिया का दूसरा व विश्व में आठवां सबसे ऊॅंचा बांध है। इस बांध से 2400 मेगावाट विधुत का उत्पादन होता है।
नदी | भागीरथी नदी |
ऊँचाई | 260 मीटर |
लम्बाई | 575 मीटर |
प्रकार | अर्थ एंड रॉकफिल |
स्थापित क्षमता | 1000 मेगावाट |
लाभित राज्य | उत्तराखण्ड |
भारत के प्रमुख बांध सूची:
निम्नलिखित लिखित सूची में भारत के प्रमुख बांध उनसे सम्बन्धित नदी व राज्य दिए गए है।
राज्य | नाम | नदी का नाम |
उत्तराखण्ड | टिहरी बांध | भागीरथी नदी |
उत्तराखण्ड | धौलगंगा बांध | धौलगंगा नदी |
हिमांचल प्रदेश | भांखडा नांगल बांध | सतलज नदी |
हिमांचल प्रदेश | पोंग बांध | व्यास नदी |
हिमांचल प्रदेश | नाथपा झाकडी बांध | सतलज नदी |
गुजरात | सरदार सरोवर बांध | नर्मदा नदी |
गुजरात | उकाई बांध | तापी नदी |
गुजरात | काकरापार बांध | तापी नदी |
जम्मू कश्मीर | उरी बांध | झेलम नदी |
जम्मू कश्मीर | रणजीत सागर बांध | रावी नदी |
जम्मू कश्मीर | बगलिहार बांध | चिनाब नदी |
जम्मू कश्मीर | सलाल बांध | चिनाब नदी |
जम्मू कश्मीर | दुलहस्ते बांध | बांध चिनाब नदी |
उडीसा |
हीराकुंड बांध | महानदी |
पश्चिम बंगाल | फरक्का बांध | हुगली नदी |
पश्चिम बंगाल | मयूराक्षी बांध | मयूराक्षी नदी |
उत्तर प्रदेश | राजघाट बांध (रानी लक्ष्मीबाई) | बेतवा नदी |
उत्तर प्रदेश | माताटीला बांध बेतवा नदी |
बेतवा नदी |
झारखंड | मैथन बांध | बराकर नदी |
झारखंड | तिलैया बांध | बराकर नदी |
झारखंड | पंचेत बांध | दामोदर नदी |
राजस्थान | जवाहर सागर बांध | चंबल नदी |
राजस्थान | राणा प्रताप सागार बांध | चंबल नदी |
राजस्थान | माही बजाज सागर | माही नदी |
राजस्थान | बीसलपुर बांध | बनास नदी |
मध्य प्रदेश | इदिरा सागर बांध | नर्मदा नदी |
मध्य प्रदेश | ओंकारेश्वर बांध | नर्मदा नदी |
मध्य प्रदेश | गाँधी सागर बांध | चंबल नदी |
कर्नाटक | शिव समुद्रम बांध | कावेरी नदी |
कर्नाटक | अलमाटी बांध | कृष्णा नदी |
कर्नाटक | तुंगभद्रा बाँध | तुंगभद्रा नदी |
तेलंगाना | नागाार्जुन सागर बांध | कृष्णा नदी |
तेलंगाना | पोचमपाद बांध | गोदावरी नदी |
आन्ध्र प्रदेश | श्रीशैलम बांध | कृष्णा नदी |
आन्ध्र प्रदेश | सोमासिला बांध | पेन्नार नदी |
केरल | इडुक्की बांध | पेरियार नदी |
केरल | मुल्लापेरियार बांध | पेरियार नदी |
केरल | बनसुरा सागर बांध | काबिनी नदी |
तमिलनाडु | मेट्टूर बांध | कावेरी नदी |
तमिलनाडु | कल्लनाई बांध | कावेरी नदी |
भारत के प्रमुख बांध (BHARAT KE PRAMUKH BANDH):
